उत्तराखंड की नगर पालिका बन रहे भ्रष्टाचार के अड्डे, बाज़ार कीमत से 4 गुना अधिक मूल्य पर ख़रीद दिए उपकरण
रुद्रप्रयाग नगर पालिका द्वारा भ्रष्टाचार का बड़ा खेल

नगर पालिका अध्यक्ष रुद्रप्रयाग द्वारा विद्युत सामग्री ख़रीद में भ्रष्टाचार की हदें पार
नगर पालिका परिषद् रुद्रप्रयाग के अधिशाषी अधिकारी सुनील सिंह राणा एवं अध्यक्ष नगर पालिका परिषद् रुद्रप्रयाग संतोष रावत द्वारा नियमों को ताक में रखकर नियम विरुद्ध लगभग 50 लाख रूपए के विधुत सामग्री के सप्लाई आदेश बिना किस निविदा के माध्यम से अपनी चहेती तीन कंपनी को दे दिए गए जिसमे महाराज जी ट्रेडर्स, सकलानी इलेक्ट्रिकल, शिव ट्रेडिंग कंपनी को दे दिया गया प्रशाषक कार्यकाल में तत्कालीन SDM और अधिशाषी अधिकारी सुनील सिंह राणा द्वारा नगर पालिका में नियम विरुद्ध करोड़ों रूपए की निविदा सिर्फ लोकल पेपर के माध्यम से निकाली गयी जबकि नगर पालिका के पास जेम पोर्टल की सुविदा उपलब्ध थी और पहले भी नगर पालिका द्वारा जेम पोर्टल से सामान क्रय किया गया था किन्तु जानबूझकर अपनी चहेती कंपनियों से सामान खरीद करने के लिए पेपर के माध्यम से निविदा करवाई गयी तीनो कंपनी की मिलीभगत से नगर पालिका के हॉल में ही मिलजुलकर सभी सामग्री के मूल्य बाजार मूल्य से अधिक डाले गए और नगर पालिका के कर्मचारियों और अधिकारिओं द्वारा उनकी सह में हो रहे भ्रस्टाचार के लिए खुली छूट दी गयी I
उत्तराखंड सरकारी खरीदारी नियम २०१७ के शाश्नादेश संख्या 103/xxvii(7)32/2007 T.C. अनुसार किसी भी सामगी के लिए ओपन अख़बार या e टेंडर निविदा तब निकाली जाती है जब वह सामगी जेम पोर्टल पर उपलब्ध नहीं हो विभाग के पास जेम पोर्टल होने के बावजूद भी ओपन निविदा करवाई गयी और लाखों रूपए के सप्लाई आदेश अपनी चहेती कंपनी को दे दिया गया और हद तो तब पार हो गयी जब वर्तमान में भी वही भ्रस्टाचार सुनील सिंह राणा एवं अध्यक्ष नगर पालिका परिषद् रुद्रप्रयाग संतोष रावत द्वारा दुबारा से किया गया और गुपचुप तरीके से बिना निविदा के पुराने टेंडर के आधार पर 50 लाख से अधिक के सप्लाई आदेश दे दिए गए I जिसमे बाजार से 4 गुना उच्च दरों पर सामान उक्त कंपनीयों द्वारा खरीदा गया जिसमे 6000 रूपए का विधुत पोल 35000/- 25 रूपए मीटर की केबल 200 रूपए प्रति मीटर आदि से भी अधिक मूल्य पर खरीदा गया इसी प्रकार अन्य सामग्री भी 4 गुना अधिक मूल्य पर खरीदी गयी अध्यक्ष और प्रभारी अधिशाषी अधिकारी की इस मिली भगत को ख़तम कर इस निविदा और समस्त कर्यदेशों को निरस्त किया जाए साथ ही दोषियों से वसूली की जाए और भविष्य में समस्त सप्लाई जेम पोर्टल के माध्यम से नियम अनुसार करवाया जाय I अध्यक्ष नगर पालिका परिषद् रुद्रप्रयाग संतोष रावत वैसे तो ईमानदारी का दिन्डोरा पीटते है और खुद भ्रस्टाचार का खुला नाच अपनी नगर पालिका में कर रहे हैं I भ्रस्टाचार विरोधी जैसे आइडियल व्यक्ति बॉबी पंवार ग्रुप के समर्थित ग्रुप के निर्दलीय अध्यक्ष भ्रस्टाचार ख़तम करने की बड़ी बड़ी बातें करतें है और मौका मिलते ही भ्रस्टाचार की सारी हदें पार कर दी जाती हैं I


